फूलपुुर: आंधी हादसे में मृत मां-बेटे के परिवार को ₹8 लाख की सहायता
फूलपुर तहसील क्षेत्र के सराय सुल्तान उर्फ अलीपुर गांव में आंधी-तूफान से मां-बेटे की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। शनिवार 01 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और संदीप प्रजापति को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से कुल 8 लाख रुपये का चेक सौंपा।