फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में बकरीद से पहले DIG का फ्लैग मार्च, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर टूटेगा कानून का डंडा
बकरीद पर्व से पहले फिरोजाबाद पहुंचे आगरा परिक्षेत्र के DIG ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस लाइन में गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने जिम का उद्घाटन किया। रसूलपुर की नालबंद चौकी पर पीस कमेटी बैठक कर सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। DIG व SSP ने पुलिस बल व RAF के साथ फ्लैग मार्च कर सख्त संदेश दिया।