अमरोहा: गांव अशरफपुर फैजगंज में झगड़े के फैसले के लिए बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों के लोग भिड़े, 8 लोगों पर दर्ज हुई FIR
Amroha, Amroha | Apr 1, 2025 यहां पर ओसाफ अली और मोहम्मद हनीफ के परिवार रहते हैं। शनिवार को इन दोनों परिवार से जुड़े लोगों में किसी बात को लेकर आपस में कुछ विवाद हो गया था। लिहाजा, फैसला कराने के लिए गांव में पंचायत में चल रही थी। पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान दोनों ओर के लोग उत्तेजित हो गए, कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।