अमरोहा: अमरोहा देहात थाना प्रभारी की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, शराब की दुकान हटाने को लेकर लोग थे उतारू
Amroha, Amroha | Apr 1, 2025 अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला रफतपुरा में शराब की दुकान को लेकर मोहल्ले वाले कई दिनों से विरोध कर रहे थे। मोहल्ले वालों ने शराब की दुकान हटाने को लेकर जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी और बीती सोमवार की रात करीब 8:00 बजे भी जमकर हंगामा किया था। आज मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे जब शराब की दुकान खुली तो मोहल्ले वाले सैकड़ो की संख्या में इकट्ठे हो गए।