आगरा: आगरा जिला कारागार में चरस तस्करी का भंडाफोड़, मुलाकात के दौरान 406 ग्राम चरस बरामद: जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 21, 2026 आगरा जिला कारागार में मुलाकात के दौरान चरस तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। जेल प्रशासन की सतर्कता से बिस्किट के पैकेट में छिपाई गई 406 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी अली खान को गिरफ्तार कर बंदी कासिम समेत दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच जारी है।