धमतरी: अज्ञात वाहन की ठोकर से जिला फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी घायल हुए
रुद्री थाना से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को जिला फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी कलेक्ट्रेट मोड़ के पास सड़क पार कर किराना सामान लेने दुकान जा रहा था। तभी अज्ञात बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिसमें फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी अमित कुमार पटेल घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।