गरखा: गड़खा में माई-बहन मान योजना, शिक्षा और रोजगार को लेकर कांग्रेस की जागरूकता रैली
Garkha, Saran | Jul 20, 2025 छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत गड़खा में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने माई-बहन मान योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर रविवार के दोपहर 1 बजे विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बसंत रोड से शुरू होकर शहीद चौक तक पहुँची, जहाँ शहीद इंद्रदेव चौधरी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.