गरखा: गरखा के फेरूसा गांव में बिजली करंट से राजमिस्त्री युवक की मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Garkha, Saran | Jul 18, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के फेरूसा गांव में बिजली करंट के चपेट में आने से एक राजमिस्त्री युवक की मौत शुक्रवार को करीब 2:00 हो गई। मृतक फेरुसा गांव निवासी मुख्तार राय उर्फ खखन राय का 21 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राय बताया जाता है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।