सुपौल: बगही चौक पर मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, पोस्टमार्टम कराने लाई सदर अस्पताल सुपौल परिजनों में मचा कोहराम
Supaul, Supaul | Jul 4, 2026 सुपौल के बगही चौक पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करिहो निवासी छेदी सादा के पुत्र राजकुमार सादा के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। यहां स्थानीय लोग रोशन कुमार ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हुआ है जिसमें युवक की मृत्यु हो गया है।