सुपौल: सुपौल में चक्रवाती तूफान का कहर, पेड़ गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, इलाके में शोक
Supaul, Supaul | Apr 30, 2026 सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत करजाइन थाना क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बायसी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बोहरवा टोला निवासी 70 वर्षीय गुणेश्वर यादव की पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में आए तेज आंधी और चक्रवाती तूफान के दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल ह