अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में उत्साह से बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नारायण प्रसाद शर्मा एवं अंकित बाबा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात षोडशोपचार पद्धति से भगवान गणेश जी, कलश एवं मां सरस्वती का पूजन अभिषेक एवं वैदिक सरस्वती सूक्त द्वारा हवन किया गया।