झालरापाटन: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार,असनावर पुलिस ने एक नाली टोपीदार बंदूक जब्त की
झालावाड़ जिले की असनावर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध एक नाली टोपीदार बंदूक जब्त की गई है। यह कार्रवाई कदेला तालाब, टांडी सोहनपुरा के पास गश्त के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चांदमल भील पुत्र मोहनलाल, उम्र 35 साल, निवासी टांडी सोहनपुरा, थाना असनावर, रूप में ह