देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने लखनऊ से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन लखनऊ से अभियुक्त लक्ष्मण कुमार पुत्र रामवृक्ष साहनी है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले जा रहा था.