गुरुवार शाम 7 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला विधानसभा के बारीगढ़ में नगर परिषद अध्यक्ष आरती अहिरवार के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।