दमोह: तहसील ग्राउंड में छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
Damoh, Damoh | Dec 18, 2024 दमोह तहसील ग्राउंड में कुछ छात्रों का एक वीडियो आज बुधवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कक्षा 11 वीं के छात्र एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले को संज्ञान में आने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने वीडियो के दिखाई दे रहे छात्रों को चिह्नित कर 6 से अधिक छात्रों पर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।