अंबाह: दक्षlपुर गांव में खेत में घूरे को लेकर विवाद, दंपति से मारपीट का वीडियो वायरल
Ambah, Morena | Jun 18, 2026 दक्षlपुर गांव में खेत में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फरियादी जगदीश सखवार गुरुवार सुबह अपनी घायल पत्नी के साथ अंबाह थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि पड़ोसियों ने डंडों और फावड़े से हमला कर दंपति को घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।