राजनगर: खजुराहो योग कार्यक्रम: भोजन वितरण में अव्यवस्था, खाने के स्टॉल पर उमड़ी भीड़, लूटपाट जैसा माहौल, वीडियो वायरल
खजुराहो में आयोजित योग कार्यक्रम के बाद भोजन वितरण व्यवस्था को लेकर एक और वीडियो सामने आया है, जिसने आयोजन की तैयारियों और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग भोजन के स्टॉल पर एक साथ पहुंचते हुए और खाने का सामान लेने के लिए भीड़ लगाते हुए दिखा