छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार आज किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री रवि चंद्रवंशी ने कवर्धा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में चल रही धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा बताई गई परेशानियों के त्वरि