मुरैना नगर: धनेठा गांव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत,चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, जांच जारी।
मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के धनेठा गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक माहौर ने गुरुवार शाम को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पोरसा अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मुरैना पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।आज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है।