शनिवार को करीब 11 बजे माखन नगर विधायक ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर से भोपाल स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं, अधोसंरचना विकास,सड़क,बिजली,पानी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।