हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन चला रहा जागरूकता अभियान
सिद्धौर ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा यह अभियान ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर गांवों में घूम रही हैं।