रमकंडा: रमकंडा में आधे घंटे की तेज बारिश और ओलावृष्टि, सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे पूरे इलाके का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।दोपहर तक जहां तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, वहीं बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने वा