मैहर: रामनगर: थाना चौराहा बना अघोषित बस स्टैंड, जाम में फंसी एम्बुलेंस, लोग परेशान
रामनगर थाना चौराहे में अघोषित बस स्टैंड लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी बसों, ट्रकों और ऑटो चालकों की मनमानी के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आज एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस भी इस जाम में फंस गई, जिससे मरीज के परिजन हुए परेशान।