अरेराज: हरसिद्धि पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में फरार अभियुक्त सहित कुल 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत हत्या के प्रयास कांड में पांच,शराब कांड में तीन व दो वारंटी सहित कुल दस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियान के तहत हत्या के प्रयास मामले में 6 साल से फरार प्रमोद पासवान सहित पांच अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जानकारी रविवार को 3:13 बजे मिली।