बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के केवरा चट्टी पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों में हवा भरने वाली टंकी फटने से एक महिला की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घीयलो सीएचसी भेजा जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया।