औरैया: अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, नम आंखों से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
मोहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार रात शहर में अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। "या हुसैन, या हुसैन" के नारों से वातावरण गूंज उठा। इमाम चौक पर ताजियों की नियाज़-फ़ातिहा के बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हुआ। जुलूस इमाम चौक से बजरिया होते हुए लेडी