कटकमसांडी: हजारीबाग में “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट का असर, हैंडपंप मरम्मत में आई तेजी
जिला प्रशासन के “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” से खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी आई है। पोर्टल पर मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। अब तक 354 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें 181 का निष्पादन हो चुका है। प्रशासन ने लोगों से चैटबॉट (8757864361) के जरिए शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।