तालबेहट: टेकरी के पास हाइवे 44 पर तेज रफ्तार आर्मी की कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के टेकरी के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार आर्मी की कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, पिता की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।