चंदिया: चंदिया की मेन रोड पर रोजाना जाम, सड़क किनारे सब्जी बाजार बना परेशानी का कारण
उमरिया जिले की चंदिया नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाली मेन रोड पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण की समस्या तुरंत खत्म करें