बिहार चुनाव में की एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बैराड़ नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात 8 बजे डीजे की धुनों, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। मण्डल अध्यक्ष ने इस जीत को बिहार की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर पुनः विश्वास की मुहर बताया।