तरबगंज: दुर्गागंज माझा में पेड़ पर फांसी लगाकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
दुर्गागंज माझा में पुराने सरयू पुल के नीचे शनिवार की सुबह लोगों ने एक 45 वर्षीय युवक को चिलबिल के पेड़ से लटकते हुए देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज शिवलखन सिंह ने बताया कि युवक ने पेड़ पर मफलर के सहारे लटक कर फांसी लगाई है।मृतक की पहचान नही हो पाई है।