सांगानेर: राजस्थान आवासन मंडल ने 2200 करोड रुपए कीमत की 42 बीघा सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं से कब्जा छुड़ाकर लिया कब्जा
जयपुर में बीटू बाइपास से द्रव्यवती नदी तक 2200 करोड़ रुपए कीमत की 42 बीघा सरकारी जमीन पर हाउसिंग बोर्ड ने शनिवार को देर शाम तक अभियान चलाकर कब्जा हासिल किया। वही हाउसिंग बोर्ड की ओर से आज अभियान के दूसरे चरण में एक बार फिर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार जमीन पर भूमाफियाओं ने कॉलोनी बसा दी थी। कागजों में भूखंडों को बिका हुआ दिखा दिया।