दिनारा: पिता के सपनों को पूरा करेगा परिवार, मातम के बीच तय तिथि पर होंगी बेटी और बेटे की शादी की रस्में
Dinara, Rohtas | May 10, 2026 दिनारा प्रखंड के महरोड़ गांव निवासी छोटे किसान हाकिम शाह की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है, लेकिन परिवार ने हाकिम शाह के सपनों को अधूरा नहीं छोड़ने का फैसला लिया है। परिजनों ने तय किया है कि बच्चों की शादी की सभी रस्में पूर्व निर्धारित तिथि पर ही सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएंगी।