परसिया: पिपरिया रोड में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के घर निकला घोरपड,सर्प मित्र ने पकडकर बोरे में किया बंद
पिपरिया रोड पर सेवानिवृत बिजली कर्मचारी के घर शनिवार को चार बजे के आसपास घोरपड निकला। इसे स्थानीय लोग घोंटा नाम से जानते हे। घर में घोंटा दिखने के बाद सर्प मित्र ने आकर घोंटे को साथियों की मदद से बोरे में बंद कियां। इसे सुरक्षित जगह पर छोड दिया जाएगा।इस बारिश में घोंटा निकलने की ये पहली घटना है। इससे पहले डा बोरकर के क्लिनिक में घोंटा निकला था।