फलका: कटिहार में चूल्हे की चिंगारी से पांच परिवार के घर राख
Falka, Katihar | Sep 25, 2026 कटिहार के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग ने पांच परिवार के घर जला दिए। आग इतनी तेज़ थी कि अनाज, कपड़ा, जेवरात, नकदी, फर्नीचर और बाइक सब राख हो गए। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर नियंत्रण पाया।