भटवाड़ी: मनेरी पुलिस ने 1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, Sp ने पुलिस टीम को ₹2500 का दिया पुरस्कार
मनेरी थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल और एसओजी प्रभारी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम सटीक जानकारी जुटाकर मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को धर दबोचा लिया। पुलिस तीनो युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की।