भटवाड़ी: लौंथुरू गांव में धूमधाम से मनाया बाणेश्वर महादेव का मेला, मेले में जुटी ग्रामीणों भीड़।
आज मंगलवार को लौंथुरू गांव के ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के बयाणा, डिडसारी, कामर, जामक और स्याबा के ग्रामीण बाणेश्वर देवता के मंदिर में एकत्रित हुए। यहां मेले की मुख्य एवं पौराणिक परंमरानुसार क्षेत्र के सभी गांव के ग्रामीणों ने अपने-अपने मवेशियों का दूध दुहाने के बाद इसे बिना किसी को छुए और बिना उपयोग के मंदिर के मुख्य पुजारी के पास जमा किया।