भटवाड़ी: हर्षिल घाटी अवाना बुग्याल ट्रैक पर गई गाजियाबाद की महिला ट्रैकर गाड़ में बह गई, अन्य सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया,
हर्षिल घाटी के झाला से अवाना बुग्याल ट्रैक पर सात ट्रैकर व दो गाइड ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे। गत सोमवार शाम लगभग चार बजे इस ट्रैकिंग दल में शामिल दिव्या नागर (26) निवासी गाजियाबाद गाड़ को पार कर रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर फिसल गया और वह बह गई। हर्षिल थाना प्रभारी एसआई जगत सिंह ने बताया कि देर शाम को ट्रैक पर फंसे 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।