राजगढ़: राजगढ में गणगौरी चौक पर बेसहारा घायल घोड़े को मिला आशियाना, प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा की मानवीय पहल बनी मिसाल
Rajgarh, Churu | Jun 5, 2026 पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका विद्यालय राजगढ की प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा के संवेदनशील प्रयास से एक घायल बेसहारा घोडे को नया आशियाना और उपचार मिल सका। शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे दी जानकारी के अनुसार गणगौरी चौक के पास एक घायल घोड़ा काफी समय से पीडा में था। वहां से गुजरते समय डॉ. सुशीला बलौदा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पंचमुखी गौशाला को भिजवाया।