सीतामऊ: ओवरलोड ट्रांसफार्मर से नाहरगढ़ नगर में बिजली संकट, शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रही राहत
नाहरगढ़ के अम्बिका गार्डन क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है,इससे रहवासी और व्यापारी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया,लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है,