सूरजपुर: जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया जोर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का वाचन कर ग्रामीणों को इसके प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा नियमों के कड़ाई से पालन का संदेश दिया गया। ग्राम सभा में सूखा, गीला, सेनेटरी एवं विशेष प्रकार के कचरे के पृथक्करण, उचित निपटान और पुनर्चक्रण पर चर्चा की गई।