कटंगी: घुनाड़ी: तेंदुए ने गांव में घुसकर बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम घुनाड़ी में बीती रात तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया। तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। तोषन लाल बिसेन की बकरी को तेंदुए ने निशाना बनाया।