बिधूना: बेला क्षेत्र के डभारी गांव में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी और परचून की दुकान में लगी आग, भैंस की जलकर हुई मौत
बेला क्षेत्र के गांव डभारी में बृहस्पतिवार को एक घर के बाहर झोपड़ी व परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। छप्पर के नीचे बंधी भैंस की जलकर मौत हो गई। तीन पशु आग से गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। लेखपालों की टीम ने मौके पर नुकसान का आकलन किया।