दुधि: चौना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक बच्चे का हाथ फैक्चर
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आंधी में गिर रहे आम बिन रही थीं।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि 9 बर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार दोनों निवासी चौना की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।