चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक युवक को 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई। घटना के बाद चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।