नानपारा: नानपारा मिहींपुरवा हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा-मिहींपुरवा हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे हुई। नन्हू जोत मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे नानपारा से मिहींपुरवा की ओर जा रही बस और मिहींपुरवा से नानपारा आ रही एक राइडर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवको की मौत हो गई