नईसराय: नई सराय पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया, 26 दिसंबर को युवक ने लगाई थी फांसी
नई सराय कस्बे में बीती 26 दिसंबर को सामने आए आत्महत्या के मामले में नई सराय पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी सहित अन्य पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार की शाम चार बजे मामला के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नई सराय निवासी राजू खान ने 26 दिसंबर को इमली के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की गई।