मुरैना नगर: मेंटेनेंस कार्य के चलते कोतवाली, सिटी और ज्ञानेश्वरी फीडर की रविवार को 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी
मुरैना में 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11KV कोतवाली,सिटी और ज्ञानेश्वरी फीडर में लाइन शिफ्टिंग व मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इस दौरान सदर बाजार, रिक्षवारी बाजार,स्टेशन रोड,गनेशी अस्पताल,जिला पंचायत कार्यालय, एसपी बंगला व आसपास के मोहल्ले प्रभावित होंगे।विभाग ने अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले निपटाएं और वैकल्पिक इंतजाम रखे।