मुरैना नगर: रोडवेज बस स्टैंड से चोरी ई-रिक्शा 14 दिन बाद नंदेपुरा मुक्तिधाम के पास मिली, केवल ढांचा बचा
मुरैना नगर निगम क्षेत्र के सवितापुरा निवासी प्रीतम गोले का ई-रिक्शा 31 जनवरी की शाम रोडवेज बस स्टेण्ड परिसर मुरैना से चोरी हो गया था। 14 दिन बाद यह आज दोपहर नंदेपुरा रोड मुक्तिधाम मुरैना जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिला,लेकिन बैटरी,मोटर सहित कीमती सामान गायब था।सूचना पर कोतवाली थाना मुरैना पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।