बरियारपुर: प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लगभग 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही
भारी बारिश के बीच रविवार की देर रात से ही सदर प्रखंड क्षेत्र के कई इलाके में बिजली पूरी तरह से गुम हो गई। वहीं ग्रामीण अरुण शर्मा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण क्षेत्र में लगभग 15 घंटा तक बिजली पूरी तरह से ठप रहा। यह रविवार की देर रात से शुरू हुई और सोमवार के दोपहर तक यह समस्या बिजली की उत्पन्न रही। हम लोग काफी परेशान रहे पानी की समस्या बनी रही।